Search This Blog

Showing posts with label माँ. Show all posts
Showing posts with label माँ. Show all posts

Saturday, June 21, 2014

माँ

माँ
तुम्हारे होठों पर हलकी सी मुस्कराहट
अथाह दर्द के बीच
मुझे देख
आई थी
मुझे याद है /
माँ
वो  ख़ुशी तुम्हारी
आज
मुझे अपने दर्द में
दवा दे गयी .............राकेश मूथा 

माँ

 धूप में खिल रहा ये हरा
और और हरा होगा
सघन होगा ये वन
छाया होगी
छन कर आती धूप में
हैरान बच्चे के मन
माँ  हमेशा
हरियाली होगी .........राकेश मूथा